हजारीबाग के सैकड़ों शिक्षकों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिला
हजारीबाग जिला कोषागार कार्यालय | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों को अभी तक अगस्त महीने का वेतन नहीं मिला है. वेतन भुगतान में देरी से शिक्षकों में भारी नाराजगी है, खासकर त्योहारों के इस मौसम में.
हजारीबाग. जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों को अगस्त महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है. विभाग से वेतन का आवंटन जिले को प्राप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित है. वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है.
एक शिक्षक ने बताया कि त्योहारों का महीना चल रहा है. ऐसे में वेतन नहीं मिलने से घर चलाने में परेशानी हो रही है. हर माह पांच से सात तारीख तक वेतन खाते में आ जाता था, लेकिन इस बार 16 सितंबर बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है.
इधर, तकनीकी कारणों से जिला कोषागार कार्यालय में प्रक्रिया लंबित रहने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. कुछ शिक्षक संगठनों ने अविलंब वेतन भुगतान कराने की मांग की है. संघ से जुड़े नेताओं ने इस मामले को लेकर डीएसइ से भी मुलाकात की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए