महटिकरा से चोरी ट्रैक्टर तीन महीने बाद लोहरदगा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की जानकारी देते बड़कागांव थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग पुलिस ने महटिकरा गांव से तीन महीने पहले चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

विज्ञापन

हजारीबाग. बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने करीब तीन महीने बाद बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के सौंस गांव निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रैक्टर चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात पुलिस ने बतायी है.

विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कौवाखाप स्थित हेंजला टोला से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया. पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 की रात महटिकरा निवासी प्रमोद कुमार के घर से ट्रैक्टर चोरी हुआ था. घटना को लेकर प्रमोद कुमार के आवेदन पर 19 जून को बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था.

अनुसंधान के दौरान 14 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली. इसके आधार पर तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने संदिग्ध शाहरुख खान को पकड़ा. पूछताछ में उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कौवाखाप के हेंजला टोला से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया.

गिरफ्तार आरोपी शाहरुख खान को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola