संत कोलंबा कॉलेज के इग्नू केंद्र में नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

Updated:
विज्ञापन

संत कोलंबस कॉलेज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के इग्नू केंद्र ने जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है. दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के फॉर्म भी भरे जा रहे हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के इग्नू केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकन जारी है. नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गयी है. विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी चल रही है. फिलहाल केवल सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए लिंक सक्रिय किया गया है. ऑनलाइन और ओडीएल दोनों माध्यमों के विद्यार्थी निर्धारित समय के अंदर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

संत कोलंबा महाविद्यालय स्थित इग्नू केंद्र का कोड 0528 है. विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर जा सकते हैं. यह जानकारी इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ सोमक विश्वास ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola