'यह सिर्फ राखी नहीं, प्यार और भरोसे की लकीर है', हजारीबाग में भाई-बहन ने मनाया रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

28हैज3में-राखी बांधने के भाईयों ने बहनों को आशीर्वाद देते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने बारी-बारी से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलायी. भाई-बहन के बीच इस दौरान प्रेम और अपनापन देखने को मिला.

भाई भूषण कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पवित्र रिश्ते का त्योहार है. बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता. वहीं, विवेक कुमार ने कहा कि राखी का धागा सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि भाई की कलाई पर बहन के प्यार, दुआ और भरोसे की निशानी है.

रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और पर्व की खुशियां साझा कीं.

यह भी पढें: हजारीबाग: किताबों से निकलकर जंगल की 'प्राकृतिक प्रयोगशाला' में पहुंचीं छात्राएं, पौधों और कवक प्रजातियों को करीब से जाना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola