शमीक कुमार ने संभाला हजारीबाग के नये कोषागार पदाधिकारी का पदभार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के नए कोषागार पदाधिकारी बने शमीक कुमार, उज्जवल चौरसिया ने दिया प्रभार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में शमीक कुमार ने नये कोषागार पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता लाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

हजारीबाग : नये कोषागार पदाधिकारी के रूप में शमीक कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान कोषागार पदाधिकारी उज्जवल कुमार चौरसिया ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा. इस दौरान कोषागार कार्यालय के कर्मियों ने नये पदाधिकारी का स्वागत किया.

विज्ञापन

समयबद्ध और पारदर्शी कार्य पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद शमीक कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोषागार के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता लाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि कोषागार से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन ससमय और पारदर्शी तरीके से किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों, कर्मियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. सभी के सहयोग से कोषागार के कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola