केरेडारी मंदिर चोरी का दो दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरेडारी के पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने दो दिन के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

हजारीबाग. केरेडारी पगार ओपी क्षेत्र के पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर से चोरी के मामले का पुलिस ने दो दिनों के भीतर उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने मामले में प्रवीण मिश्रा और नीरज साव को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

पगार ओपी पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रवीण मिश्रा ने मंदिर से घंटा चोरी कर नीरज साव को बेच दिया था. पुलिस ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गौरतलब है कि 14 सितंबर को पगार ओपी क्षेत्र के पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर से घंटा चोरी हो गया था. घटना के बाद पुलिस को आवेदन दिया गया था. इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola