Road Accident In Hazaribagh: झारखंड की दनुआ घाटी में बड़ा हादसा, एक की मौत, छह घायल

Updated at : 19 Mar 2025 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident In Hazaribagh

सड़क हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते

Road Accident In Hazaribagh: हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में बुधवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Road Accident In Hazaribagh: चौपारण (हजारीबाग), अजय ठाकुर-झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में आज सड़क हादसा हो गया. इसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि छह लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

धनबाद से औरंगाबाद जा रहे थे कार सवार

एनएच-2 स्थित दनुआ घाटी फिर सड़क हादसे की गवाह बनी. धनबाद से औरंगाबाद जा रही एक कार समेत तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार आशीष कुमार (23 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि कार पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने घायलों को अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. कार पर सवार लोग धनबाद से अपने रिश्तेदार के घर औरंगाबाद जा रहे थे. तभी कार के आगे-आगे चल रहा ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वहीं पीछे चल रही कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इसी बीच एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आ गया. इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार उसका मित्र अभिषेक कुमार (राजपुर, कान्हाचट्टी, चतरा) गंभीर रूप से घायल हो गया.

सड़क हादसे में ये हुए हैं घायल

तरन्नुम परवीन (पति-मो रिजवान, धनबाद), मो फरहद (पिता- मो रिजवान, धनबाद), मो असरफ (पिता-वसीम कुरैशी, धनबाद), सुनील यादव (ट्रक चालक, पिता-रामदास यादव, बोध गया, बिहार), अभिषेक कुमार (पिता-जागेश्वर, राजपुर, चतरा), मनशाद अंसारी (पिता मुस्तफा) का नाम शामिल है. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola