मुंबई में हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत, रात में खाना खाकर सोया था बासुदेव; सुबह मिला शव
मृतक बासुदेव दास की फाइल तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
मुंबई में काम करने वाले बरकट्ठा के प्रवासी मजदूर बासुदेव दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.
बरकट्ठा (हजारीबाग). प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गयपहाड़ी पंचायत के ग्राम कलहाबाद निवासी प्रवासी मजदूर बासुदेव दास (59 वर्ष), पिता गिरधारी दास की साइन धरावी, मुंबई में अचानक मौत हो गयी. झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव विनोद प्रसाद ने इसकी जानकारी दी.
परिवार की परवरिश के लिए मुंबई में करता था काम
बताया कि बासुदेव दास घर-परिवार की परवरिश के लिए मुंबई में रहकर एक होटल में गेटकीपर का काम करता था. वह गुरुवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था.
सुबह नहीं उठा तो सहकर्मी ने जगाया, तब मौत का चला पता
शुक्रवार की सुबह नहीं उठने पर उसके सहकर्मी ने बासुदेव दास को जगाने का प्रयास किया. तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. आशंका जतायी जा रही है कि बासुदेव दास की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी.
सहयोग राशि जुटाकर शव गांव भेजने में जुटा संघ
घटना के पश्चात झारखंडी एकता संघ थाने के सदस्यों ने आपसी सहयोग राशि जमा कर मृतक के शव को उसके पैतृक गांव भिजवाने में जुटे हैं.
मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मामले की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बिजली संकट के बीच DVC ने लगाया लोड प्रतिबंध, शहर-गांव में बढ़ेगी परेशानी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए