वार्ड दो में 12 स्ट्रीट लाइट खराब, पार्षद ने नगर निगम से जल्द मरम्मत की मांग की
वार्ड पार्षद निकहत यासमीन. | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 2 में खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पार्षद निकहत यासमीन ने प्रशासन से मरम्मत की मांग की है।
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो की पार्षद निकहत यासमीन ने वार्ड में लंबे समय से खराब पड़ी 12 स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया.
कई इलाकों में लाइट खराब
पार्षद ने बताया कि मिल्लत कॉलोनी मस्जिद के पहले पोल, मंजर ट्रेडर्स के सामने, आइकिड्स स्कूल के आगे, मिल्लत कॉलोनी की दो लाइटें और साजिद के घर के सामने की लाइट खराब है. इसके अलावा रोड नंबर पांच स्थित अल-फलाह कॉलोनी, रोड नंबर छह में मुनाजिर भाई के पास, संजय इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने वाली गली और मंडई कला में पप्पू बिहारी के घर के सामने की लाइट भी खराब है.
उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब रहने से रात में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. पार्षद ने नगर प्रशासन से सभी खराब लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की. साथ ही अन्य स्थानों पर खराब लाइट मिलने पर मिस्त्री टीम के माध्यम से तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए