अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम हटाकर योग्यों को जोड़ें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला स्तरीय आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की योजनाओं एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने राशन कार्ड की रिक्तियों की समीक्षा करते हुए अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने तथा योग्य लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने ई-केवाइसी में गति लाने के लिए एनआइसी के साथ समन्वय कर चार दिनों के भीतर सुधार के आदेश दिये.

वितरण कार्य में लायें गंभीरता

चीनी वितरण की समीक्षा के दौरान डाड़ी प्रखंड में कम वितरण पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने चना दाल वितरण 15 मार्च तथा केरोसिन वितरण का प्रतिवेदन 10 मार्च तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. नमक वितरण कार्य को भी गंभीरता से पूर्ण करने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों से चावल वितरण की तिथियों तथा गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्न की अद्यतन रिपोर्ट मांगी.

किसानों के भुगतान की समीक्षा

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों को किये गये भुगतान की जानकारी ली. विभाग को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति से संबंधित संदेश सभी पंजीकृत किसानों को अनिवार्य रूप से भेजे जायें. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में योग्य लाभुकों का नाम राशन कार्ड से न हटे. साथ ही गोदामों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र तथा रसायनों के छिड़काव जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola