पिपराही की बदहाल सड़क पर जलजमाव और कीचड़, ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

सड़क पर कीचड और जल-जमाव. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के पिपराही से धोबारी-लश्करी मार्ग की हालत बेहद खराब है। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों का चलना मुश्किल, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग।

विज्ञापन

बरकट्ठा, हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पिपराही में विकास के दावों की पोल खोलती एक बदहाल सड़क ने स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है. पिपराही पुल से लेकर पिपराही होते हुए धोबारी-लश्करी मिलान रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क की जर्जर हालत के कारण यहां के निवासियों का रोजाना आवागमन चुनौती बन गया है.

विज्ञापन

कच्ची सड़क की स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में भी लोगों को दिक्कत होती है. बरसात के समय गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर संभलकर चलना भी मुश्किल हो जाता है. साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं.

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर जतायी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. चुनाव के वक्त नेता बड़े-बड़े वादे और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद इस उपेक्षित क्षेत्र की तरफ कोई मुड़कर नहीं देखता.

पिपराही के ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया रीता देवी एवं प्रतिनिधि डेगलाल साव से एक बार फिर पुरजोर मांग की है कि वे इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लें.

ग्रामीण दिलीप किस्कू, संजय मुर्मू, अनील हांसदा, नरेश किस्कू, केशोलाल किस्कू समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola