Hazaribagh News: हजारीबाग के 9 NCC कैडेटों का बड़ा सपना, गणतंत्र दिवस परेड तक पहुंचने के लिए शुरू की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

एनसीसी के छात्र रवाना होते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज से 19 एनसीसी कैडेट संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए। आरडीसी के लिए चयनित कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

हजारीबाग: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिलवार में शनिवार से शुरू हुए दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए संत कोलंबा कॉलेज के 19 एनसीसी कैडेट रवाना हुए. शिविर में गणतंत्र दिवस परेड (RDC) के लिए प्रथम चरण में चयनित कॉलेज के नौ कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दस दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जायेगा.

RDC के लिए चयनित नौ कैडेट

गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रथम चरण में चयनित संत कोलंबा कॉलेज के नौ कैडेटों में प्रियंका कुमारी, शिवम कुमार, आकाश कुमार सोनी, ऋतिक कुमार, सूरज कुमार, राजशेखर सिंह सोनी, नितेश कुमार, चंदन रविदास और वैष्णवी सिंह शामिल हैं.

इन कैडेटों को शिविर में परेड और अन्य गतिविधियों का विशेष अभ्यास कराया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया में भी उन्हें मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 34 माह से वेतन का इंतजार कर रहे HEC कर्मचारी, बच्चों की पढ़ाई भी संकट में; अब राहत की उम्मीद

अनुशासन और नेतृत्व पर दिया जोर

कैडेटों की रवानगी से पहले कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एसके टोप्पो ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है. एनसीसी से जुड़कर युवा जिम्मेदारी के साथ काम करना और टीम भावना सीखते हैं.

प्रो डॉ जमाल अहमद और डॉ सरवर अली ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण है. इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है.

एनसीसी कंपनी कमांडर कैप्टन डॉ एसके पांडेय ने कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कैडेटों से शिविर में पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण लेने और सभी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: नामकुम अंचल से जमीन के म्यूटेशन दस्तावेज गायब, तत्कालीन CO समेत 3 पर ACB ने दर्ज की FIR


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola