खनन परियोजना के ट्रेनिंग ग्राउंड में पासिंग आउट परेड
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बड़कागांव के पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के ट्रेनिंग मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बड़कागांव.
बड़कागांव के पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के ट्रेनिंग मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि टीएसएमपीएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी कार्तिकेयन शामिल हुए. मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विमल कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ भेंट किया. टीएसएमपीएल के सीइओ संजय कुमार खटोड़ का स्वागत मुख्य सुरक्षा अधिकारी शकमलेंद्र कुमार नीरज ने पुष्प गुच्छ देकर किया. कार्तिकेयन ने परेड की सलामी ली. पुरुष व महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त जवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया. कार्तिकेयन ने महिला बटालियन की भागीदारी को ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्कृष्ट ट्रेनिंग सेंटर बनाने की कोशिश जारी रहेगी. मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार नीरज के बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन