केरेडारी के तीन सरकारी स्कूलों में बांटे गये 320 छाते, बारिश और धूप से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को छाता देते बीजीआर कंपनी के महाप्रबंधक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनटीपीसी की बीजीआर माइनिंग कंपनी ने पांडू के तीन स्कूलों में 320 छाते वितरित किए, जिससे विद्यार्थियों को बारिश और धूप से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

केरेडारी. बारिश और तेज धूप से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए एनटीपीसी की बीजीआर माइनिंग कंपनी, केरेडारी की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत पांडू के तरहेसा, कावेद और बालेदेवरी स्थित सरकारी विद्यालयों में 320 छाते वितरित किये गये. कंपनी के अनुसार, पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बारिश और धूप से बचाव उपलब्ध कराने के साथ उनकी दैनिक स्कूल यात्रा को सुविधाजनक बनाना है.

विज्ञापन

छाते मिलने पर विद्यार्थियों में खुशी देखी गयी. कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक कार्तिक सिंह, श्रीनिवासन कंचरला समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया.

ग्रामीणों ने बीजीआर माइनिंग कंपनी की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए छाते वितरित किये गये हैं. ग्रामीणों ने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास में भी कंपनी से सहयोग की उम्मीद जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola