होटल से दो क्विंटल डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने 27 अगस्त की रात जीटी रोड बहेरा आश्रम मोड़ के पास पंडित जी ढाबा में छापेमारी कर दो क्विंटल पांच किलो डोडा बरामद किया.
विज्ञापन
चौपारण.
पुलिस ने 27 अगस्त की रात जीटी रोड बहेरा आश्रम मोड़ के पास पंडित जी ढाबा में छापेमारी कर दो क्विंटल पांच किलो डोडा बरामद किया. छापेमारी में दो अंतरराज्यीय डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों की सूचना पर की गयी. गिरफ्तार तस्करों में विजय कुमार शर्मा अहमदगढ़ मलेरकोटला पंजाब और अंगत सिंह पिता अजय सिंह मानपुर गया बिहार का रहने वाला है. दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल का गठन किया गया. इसमें डीएसपी सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुअनि बिंदेश्वर महतो, सुभाष मल्लिक ने होटल में छापेमारी की. पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा. गिरफ्तार तस्करों के पास से प्लास्टिक के बोरी में डोडा के साथ पीसने वाली इलेक्ट्रिक मशीन बरामद की है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन