ePaper

शिक्षकेतर कर्मचारियों को नहीं मिला है प्रोन्नति का लाभ

Updated at : 02 Jan 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकेतर कर्मचारियों को नहीं मिला है प्रोन्नति का लाभ

विरोध में कर्मचारियों ने नही लिया दिसंबर का वेतन

विज्ञापन

: विरोध में कर्मचारियों ने नही लिया दिसंबर का वेतन

हजारीबाग. विभावि में शिक्षकेतर कर्मचारी दिसंबर 2024 का वेतन नहीं लेकर विभावि द्वारा एसीपी एवं एमएसीपी नहीं दिये जाने के पत्र का विरोध कर रहे हैं. विभावि के खुलते ही नये वर्ष में शिक्षकेतर कर्मचारी विरोध के रूप में फिर से हड़ताल करने का मन बना रहे हैं. विभावि में शिक्षकेतर कर्मचारियों के एसीपी एवं एमएसीपी की कटौती विभावि द्वारा किये जाने के आदेश से कर्मचारियों में असंतोष उत्पन्न हो गया है. शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत पासवान ने बताया कि विभावि अपने आंतरिक मद से एसीपी एवं एमएसीपी का भुगतान शिक्षकेतर कर्मचारियों को दिसंबर 2015 से कर रहा हैं. अब विभावि इसे देना नहीं चाहता है, जिसका विरोध हमलोग कर रहे है. जब तक विभावि एसीपी एवं एमएसीपी की कटौती का आदेश वापस नहीं लेता है, तब तक हमलोग वेतन नहीं लेंगे. इसके लिये संघ आंदोलन का मन बना रहा है.

1992 से नही मिला है प्रोन्नति : विभावि की स्थापना 1992 के बाद से विभावि के शिक्षकेतर कर्मचारियों को किसी प्रकार की प्रोन्नति का लाभ नही मिला है . शिक्षकेतर कर्मचारी को पद का प्रोन्नति नहीं मिला है, जिसके कारण शिक्षकेतर कर्मचारी को किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ भी नहीं मिल पाया है. इसी आर्थिक लाभ से वंचित होने के कारण विभावि अपने शिक्षकेतर कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के रूप में अपने आंतरिक मद से एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ दे रहा था.

10 एवं 12 वर्ष पर मिलनी है प्रोन्नति : एसीपी के तहत कर्मचारियों को सेवा काल के बाद 10 वर्ष के अंतराल में ग्रेड पे में बढ़ोतरी होती है. जबकि एमएसीपी के तहत यह प्रोन्नति 12 वर्ष के अंतराल में मिलती है. संजीत पासवान ने बताया कि विभावि के स्थापना के बाद से शिक्षकेतर कर्मचारियों को कोई प्रोन्नति का लाभ मिला ही नहीं है. इससे हो रहे नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए विभावि अपने आंतरिक मद से शिक्षकेतर कर्मचारियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ सरकार के आदेश के बाद देता आ रहा है. अब विभावि इसे देना नहीं चाहता है.

पद का प्रोन्नति नही मिला : विभावि के शिक्षकेतर कर्मचारियों को स्थापना काल से पद पर भी प्रोन्नति अभी तक नहीं मिली है. शिक्षकेतर कर्मचारी जिस पद पर अपनी सेवा में बहाल हुए हैं, उसी पद पर सेवानिवृत्त भी हो जा रहे है. इसके लिये विभावि 2015 से ही कार्य कर रहा है. अब 10 वर्ष बीतने को है, लेकिन इसे अंतिम रूप नही दिया जा सका हैं. 2015 में पूर्व कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्रोन्नति देने का कार्य शुरू किया. इनके समय ही कर्मचारियों को आंतरिक मद से एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ मिलना शुरू हुआ. उन्होंने पद की प्रोन्नति के लिए शिक्षकेतर कर्मचारियों से आवेदन भरवाया था. इसी आवेदन पर पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण ने 2019 में जांच कार्य को संपादित करवाया था. इसी को आधार बना कर पूर्व कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था, लेकिन इस परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नही किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola