मासीपीढ़ी चौक में नया ट्रांसफॉर्मर लगा, चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल
मासीपीडी चौक में लगा नया ट्रांसफार्मर. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के मासीपीढ़ी चौक में खराब ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगने से चार दिन बाद बिजली सेवा बहाल हुई। विधायक अमित कुमार यादव ने की पहल।
बरकट्ठा, हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मासीपीढ़ी चौक में नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. जानकारी के अनुसार, मासीपीढ़ी चौक में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर आठ सितंबर को खराब हो गया था.
इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव को दी थी. विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की पहल की.
नया बिजली ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने में दिलीप कुमार, दशरथ प्रसाद, बाल गोबिन्द प्रसाद, कुलदीप मंडल, विशाल कुमार, दीपक कुमार, वकील प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए