गौस नगर में सरकारी काम नहीं होने से बढ़ी परेशानी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
वार्ड 30 के गौस नगर में सरकारी काम नहीं होने से मुहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
वार्ड 30 के गौस नगर में सरकारी काम नहीं होने से मुहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है. मुहल्ले की सड़क नहीं बन पायी है. पानी पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछाया गया है. वार्ड 30 के पंचायत सदर जफर इमाम ने डीसी नैंसी सहाय को आवेदन दिया है. कहा है कि मुहल्ले के कुछ लोग पीसीसी नहीं बनने दे रहे हैं. इस कारण बरसात के दिनों में मुहल्ले के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. सड़क में पानी इतनी जमा हो जाती है जिस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. तीन-चार दिनों तक बच्चे घर में ही बैठकर रह जाते हैं. पानी सुखने का इंतजार करते रहते हैं. जफर इमाम ने इसकी लिखित शिकायत एसडीओ, थाना को भी दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










