सीपीआइ का आरोप बिना चर्चा के पारित हुआ खान और खनिज विधेयक, वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बिना चर्चा के खान और खनिज संशोधन विधेयक पारित करने के विरोध में सीपीआई ने हजारीबाग में प्रतिवाद मार्च निकाला और कानून वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन

हजारीबाग. केंद्र सरकार द्वारा खान और खनिज संशोधन विधेयक 2026 को बिना चर्चा की संसद में पारित किये जाने के विरोध में सीपीआइ जिला कमेटी ने गुरूवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. जिला परिषद चौक पर विधेयक की परची जलायी गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता डॉ अनवर हुसैन ने की. उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस काले कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले.

आपके शहर में

विज्ञापन

सदन में मौजूद नहीं थे विपक्षी सांसद

उन्होंने कहा कि दस अगस्त को जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के कारण सदन में विपक्षी सांसद मौजूद नहीं थे. उस समय सरकार ने इस विधेयक को बिना बहस किये संसद में पारित कर दिया, जो लोकतांत्रिक परंपरा के विरूद्ध है.

ये भी पढ़ें: MMDR BILL के खिलाफ कुजू में गरजी कांग्रेस, कहा- जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सामने आयेगा गंभीर परिणाम

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित हो जाने से न केवल झारखंड, बल्कि खनिज संपदा से संपन्न अन्य राज्यों और उसकी जनता पर गंभीर परिणाम सामने आयेगा. प्रतिवाद मार्च में गणेश कुमार सीटू, महेंद्र राम, तापेश्वर राम भुइयां, कृष्ण कुमार मेहता, प्रवीण मेहता, नेमन यादव, स्वदेशी पासवान, मजिद अंसारी, एनुल हक, राजू प्रसाद, मुनाजीर हुसैन, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में वामदलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन
प्रदीप जायसवाल

लेखक के बारे में

By प्रदीप जायसवाल

30 साल की पत्रकारिता की अवधि में करीब 20 साल का सफर प्रभात खबर के साथ रहा. पूरा समय डेस्क पर अलग-अलग जिम्मेवारियां निभाते हुए काम किया. खेल, देश-दुनिया, मनोरंजन, सामयिक गतिविधियों के अलावा स्थानीय खबरों पर रुचि रही है. संप्रति प्रभात खबर के अंचल डेस्क/रूरल डेस्क के प्रभारी की जिम्मेवारी मिली हुई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola