कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी राजीव गांधी की 82वीं जयंती

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके सूचना क्रांति और देश के विकास में योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को सदभावना दिवस के रूप में मनायी गयी. अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने की. कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री दुबे ने कहा कि स्व राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के वाहक थे. उन्होंने भारत में सूचना प्राौद्योगिकी और दूर संचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कंप्यूटर और टेली कम्युनिकेशन का जाल

देश में कंप्यूटर और टेली कम्युनिकेशन का जाल बिछाया. भीम कुमार ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का काम किया. उनके ही शासनकाल में मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किये जाने का निर्णय लिया गया था. समापन के बाद कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया. मौके पर नवीन माइकल, विजय यादव, विनोद सिंह, संजय तिवारी, अजीम खान, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, गोविंद राम, मसकूद आलम, गुड्डू सिेंह, सलीम रजा, परवेज अहमद, नारायण भगत, रघु जायसवाल, सरयू यादव, सदरूल होदा, अनिल भुइयां, बिक्की धान, रॉकी सिंह, गोवर्धन गंझू, नर्सिंग प्रजापति, निसार अहमद रब्बानी, मासूम समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: सीपीआइ का आरोप बिना चर्चा के पारित हुआ खान और खनिज विधेयक, वापस लेने की मांग


विज्ञापन
प्रदीप जायसवाल

लेखक के बारे में

By प्रदीप जायसवाल

30 साल की पत्रकारिता की अवधि में करीब 20 साल का सफर प्रभात खबर के साथ रहा. पूरा समय डेस्क पर अलग-अलग जिम्मेवारियां निभाते हुए काम किया. खेल, देश-दुनिया, मनोरंजन, सामयिक गतिविधियों के अलावा स्थानीय खबरों पर रुचि रही है. संप्रति प्रभात खबर के अंचल डेस्क/रूरल डेस्क के प्रभारी की जिम्मेवारी मिली हुई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola