180 महिलाओं को मिला मशरूम स्टार्ट-अप किट, अब घर से शुरू करेंगी कमाई

Updated:
विज्ञापन

मशरूम कीट के साथ महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटकमसांडी में प्लान इंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम उत्पादन किट बांटी। इससे महिलाएं कम लागत में अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी।

विज्ञापन

कटकमसांडी, हजारीबाग : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्लान इंडिया की ओर से गुरुवार को ऑयस्टर मशरूम उत्पादन के लिए स्टार्ट-अप किट का वितरण किया गया. कंचनपुर पंचायत की मुखिया पिंकी राणा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कंचनपुर, हेदलाग, लुपुंग, अशधीर और गोविंदपुर क्षेत्र की 180 महिलाओं को किट दी गयी.

विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं को मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराना भी पहल का हिस्सा है.

कम लागत में घर से शुरू हो सकता है उत्पादन

संस्था के अनुसार ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन कम लागत में घर से शुरू किया जा सकता है. इससे महिलाएं अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित कर सकती हैं. इस पहल से महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola