हजारीबाग: गहने-कागजात लेकर प्रेमी संग निकली 3 बच्चों की मां! एक महीने बाद चेन्नई से पुलिस ने पकड़ा
बरकट्ठा से प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने चेन्नई से बरामद कर लिया है। महिला को बयान के लिए हजारीबाग न्यायालय में पेश किया गया।
हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के घंघरी गांव से करीब एक माह पूर्व लापता हुई तीन बच्चों की मां को बरकट्ठा पुलिस ने चेन्नई से बरामद कर लिया है. महिला पर अपने प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे चेन्नई से बरामद किया और बरकट्ठा लेकर पहुंची.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, घंघरी गांव निवासी उस्मान अंसारी, पिता रमजान मियां, ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी रौनक प्रवीण के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि रौनक प्रवीण अपने कथित प्रेमी फैजल सिद्दीकी के साथ घर से चली गयी है.
शिकायत में उस्मान अंसारी ने बताया था कि उनके तीन बच्चे हैं. आरोप के अनुसार, रौनक प्रवीण पांच वर्षीय बेटी साइना प्रवीण को भी अपने साथ ले गयी थी. साथ ही घर में रखे गहने और जरूरी कागजात भी ले जाने की बात कही गयी थी.
पुलिस ने चेन्नई से किया बरामद
मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला के चेन्नई में होने की जानकारी मिली. इसके बाद बरकट्ठा पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एसआइ श्री प्रसाद और महिला पुलिस बल के सहयोग से रौनक प्रवीण को चेन्नई से बरामद किया.
बरामदगी के बाद पुलिस उसे बरकट्ठा लेकर पहुंची. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने रौनक प्रवीण को हजारीबाग न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाना है.
पुलिस मामले में महिला के लापता होने और उसके कथित रूप से प्रेमी के साथ जाने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: रांची: लंबे इंतजार के बाद मनोहरपुर को मिली ट्रेन की सौगात, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए