फुटबॉल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का जोश, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के महात्मा गांधी हाई स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा: महात्मा गांधी हाई स्कूल तुर्कबाद में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सहदेव यादव और विद्यालय के शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास

प्रधानाचार्य सहदेव यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है. खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं. इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और अनुशासन का भी विकास होता है.

उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजेश वर्णवाल, विक्की वर्णवाल, सुनील ठाकुर, नेहा भट्ट, सपना देवी, सुलेखा पंडित, कली पांडेय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: स्नातक में किया टॉप, अब PG में भी रचा इतिहास! संत कोलंबा की प्रकृति मिश्रा ने राजनीति विज्ञान में हासिल किया प्रथम स्थान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola