हजारीबाग खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के दांतों की भी हुई जांच, लगा नि:शुल्क Dental Camp

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग खेल महोत्सव के दौरान कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस द्वारा नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और लोगों के दांतों की जांच हुई।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग खेल महोत्सव के अवसर पर हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया. शिविर में खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और आम लोगों के दांतों की जांच की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की दांतों से जुड़ी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. साथ ही नियमित दांतों की सफाई, उचित खान-पान और दंत स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

संस्था के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना भी जरूरी है. नियमित जांच और उचित देखभाल से दांतों से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे.

शिविर को सफल बनाने में डॉ नुसरत फातिमा, डॉ नवनीत कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ कृतिका ठाकुर, पीआरओ राजकुमार दास और ललन कुमार ने योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: फुटबॉल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का जोश, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola