पिता के निधन के बाद मां ने संभाला परिवार, बेटे ने नीट में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के संजीत कुमार ने पिता के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों में नीट परीक्षा में 666 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग सदर प्रखंड के नगवां गांव निवासी संजीत कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद नीट-यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 720 में 666 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 644 हासिल की. संजीत की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

संवेदक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने मिठाई खिलाकर संजीत को बधाई दी. संजीत ने मैट्रिक तक की पढ़ाई गांव से की, जबकि 12वीं की शिक्षा डीएवी स्कूल से पूरी की. उनकी मां शीला देवी विनोबा भावे विश्वविद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मी हैं.

आठ वर्ष पूर्व पिता मंटू प्रसाद के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गयी. सीमित संसाधनों के बावजूद संजीत ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की. संजीत की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola