दुकान खोलने गये मोबाइल दुकानदार लापता,
Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 13 Apr 2025 7:51 PM
दुकान बंद व बाइक दुकान के बाहर खड़ी मिली है.
बरही. बरही-गया रोड में भारतीय स्टेट बैंक के सामने ओम मोबाइल दुकान के संचालक सिकंदर कुमार रविवार सुबह सात बजे से लपता हैं. खोजबीन के बाद भतीजा विनय कुमार ने बरही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, सिकंदर कुमार (पिता पुनमा कुम्हार), सिंघरावा, थाना चौपारण के रहने वाले हैं. वे रोज की तरह रविवार सुबह लगभग सात बजे अपनी मोबाइल दुकान खोलने घर से बाइक से निकले थे, पर वे दुकान में नहीं हैं. दुकान बंद व बाइक दुकान के बाहर खड़ी मिली है. सिकंदर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










