उउवि वृंदा में विनोद यादव बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बिनोद यादव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण के उउवि वृंदा में लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ, जिसमें बिनोद यादव को अध्यक्ष और मंजू देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

चौपारण, हजारीबाग: उउवि वृंदा में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन लोकतांत्रिक तरीके से हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक बजरंग प्रसाद की देखरेख में विनोद यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं मंजू देवी को उपाध्यक्ष और गीता देवी को संयोजिका बनाया गया.

विज्ञापन

अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनोद यादव ने कहा कि अभिभावकों ने मिलकर जो जिम्मेवारी दी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे.

बैठक में प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, रामयती देवी, रेखा देवी, चंचला देवी, विनय रविदास, हेमंती देवी, मानती देवी, ब्रह्मदेव यादव, मनोज यादव, महेश यादव और संजय यादव मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola