कत्यानी मंदिर में गणपति महोत्सव के दूसरे दिन दांपत्य जीवन पर प्रवचन

Updated:
विज्ञापन

प्रवचन करते पंडित ओम प्रकाश शास्त्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणपति महोत्सव के दूसरे दिन कत्यानी मंदिर में दांपत्य जीवन पर विशेष प्रवचन हुए. पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ने पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य की महत्ता बताई.

विज्ञापन

चौपारण. चौथी मोड़ स्थित कत्यानी मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव के दूसरे दिन वाराणसी के पंडित ओम प्रकाश शास्त्री के प्रवचन सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. श्री शास्त्री ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है. इस रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य जरूरी है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन को मजबूत बनाने के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और सम्मान देना चाहिए. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने के बजाय बातचीत और समझदारी से समस्याओं का समाधान करना चाहिए. गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है. कई बार परिस्थितियां पति-पत्नी के बीच दूरी पैदा कर देती हैं, लेकिन धैर्य, विश्वास और संवाद के जरिये रिश्ते में फिर से मधुरता लायी जा सकती है.

उन्होंने कहा कि मजबूत दांपत्य संबंध न केवल पति-पत्नी को सुख देता है, बल्कि पूरे परिवार के वातावरण को भी सकारात्मक और खुशहाल बनाता है. कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रितेश सिंह और सुधीर केसरी विधि व्यवस्था में लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola