केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में कविता वाचन प्रतियोगिता, 70 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व प्राचार्य | Prabhat Khabar Network
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
हजारीबाग : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में विद्यालय स्तर पर कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अंकिता शर्मा ने की. उन्होंने सोहनलाल द्विवेदी की प्रसिद्ध कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ सुनाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया.
छह समूहों में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को छह समूहों में बांटा गया, जिसमें कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया. बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता विद्यालय के पुस्तकालय में आयोजित की गयी. वहीं, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रतियोगिता हुई.
प्रतियोगिता के निर्णायक दल में डीके पांडेय, प्रकाश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए