करम पूजा: पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थी, करमा गीत पर झूमे

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगपाचो स्कूल में करमा पूजा का भव्य आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्लस टू डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में प्रकृति, संस्कृति व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आईपी भारती एवं प्राचार्य आरके मल्लिक के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने करम देव की पूजा-अर्चना करते हुए प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ढोल-मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के मनमोहक नृत्य ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया.

निदेशक आईपी भारती ने कहा कि करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, भाई-बहन के प्रेम तथा अपनी लोक-संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की प्रेरणा देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. प्राचार्य आरके मल्लिक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola