बरकट्ठा में फुटबॉल का रोमांच, जयनगर घंघरी ने 2-1 से जीता फाइनल; चैंपियन टीम को मिले ₹88,888

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 5 में - फाइल मैच में ट्राफी देते विधायक अमित यादव व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जयनगर घंघरी ने होप क्लब कोडरमा को हराकर खिताब अपने नाम किया। विधायक अमित यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा अडवार स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयनगर घंघरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल में जयनगर घंघरी ने होप क्लब कोडरमा को 2-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्र नव युवक संघ के तत्वावधान में किया गया था. फाइनल मुकाबले को लेकर स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी. रोमांचक मुकाबले में जयनगर घंघरी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की.

मैच के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विजेता जयनगर घंघरी टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 88,888 रुपये नगद दिये गये, जबकि उपविजेता होप क्लब कोडरमा की टीम को 66,666 रुपये नगद पुरस्कार मिला.

मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि केदार साव और परमेश्वर साव मौजूद थे.

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है. आज ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने लिए बेहतर करियर बना रहे हैं. ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है.

इस अवसर पर पंसस सह स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री यूसुफ अंसारी, रीतलाल प्रसाद, टुकलाल नायक, मुकेश यादव, राजकुमार मंडल, जीवन यादव, भुनेश्वर सिंह, उपेंद्र यादव, मधुलाल यादव, जागेश्वर गोप, रोहित यादव और संजय यादव समेत हजारों खेलप्रेमी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola