डीएवी सीनियर विंग कैनरी हिल में सोलो डांस प्रतियोगिता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता शनिवार को हुई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता शनिवार को हुई. सीनियर और जूनियर दोनों ग्रुप के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया. जूनियर वर्ग में सतलज हाउस की कृतिराज प्रथम, यमुना हाउस की तनिष्का राज को द्वितीय व सतलज हाउस की साक्षी गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला. सीनियर ग्रुप में सतलज हाउस की पारुल को प्रथम, सतलज हाउस निशा को द्वितीय, काबेरी हाउस की अदिति और गंगा हाउस की निशा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा हाउस के मास्टर वेद रत्न, यमुना हाउस मास्टर डीके झा, सतलज हाउस के मास्टर नाजुदा तबस्सुम, काबेरी हाउस के मास्टर स्मिति उपाध्याय, संगीत शिक्षक बीके दूबे और डांस शिक्षिका अपूर्वा वडियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन एन पांडेय के शांति पाठ से हुआ.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन