हजारीबाग: ‘मेरा परिवार बचा लीजिए साहब’, पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंचा पति; शिक्षक ने किया आरोपों से इनकार
झारखंड के चौपारण में एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।
चौपारण: हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के बेढना गांव निवासी कैलाश पांडेय ने अपनी पत्नी के कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक के संपर्क में रहने का आरोप लगाते हुए चौपारण थाना में आवेदन दिया है. पति ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और उसका परिवार बचाने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
थाना में दिये आवेदन में कैलाश पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी चौपारण के एक मेडिकल में काम करती है. वहां बरई केंदुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रघु चौरसिया का अक्सर आना-जाना था. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ने का दावा पति ने किया है.
कैलाश पांडेय के अनुसार, इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी के व्यवहार में बदलाव के कारण परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
कैलाश पांडेय ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी से विवाद के कारण परिवार प्रभावित हो रहा है. पति ने पुलिस को मामले से संबंधित कुछ जानकारी और साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने पुलिस से पत्नी को कथित रूप से उक्त व्यक्ति के प्रभाव से बाहर निकालकर परिवार बचाने की गुहार लगायी है.
सेवानिवृत्त शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत
इधर, सेवानिवृत्त शिक्षक रघु चौरसिया ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आवेदक के खिलाफ न्यायालय जाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर उफान पर, 4 फाटक खुले; 1330 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
पुलिस कर रही मामले की जांच
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए