रविवार को भी खुले रहेंगे हजारीबाग के 2200 सरकारी स्कूल, तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के दारू प्रखंड के स्कूल में बोरा लेकर दौड़ते बच्चे. फोटो: प्रभात खबर

हजारीबाग जिले के सभी 2200 सरकारी स्कूल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के समापन के लिए रविवार को भी नियमित समय पर खुलेंगे. यह उत्सव मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जा रहा है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Hazaribagh Khel Mahakumbh: हजारीबाग जिले के सभी 2200 सरकारी स्कूल रविवार को भी नियमित समय पर खुलेंगे. राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर 27 अगस्त से स्कूलों में खेल का महाकुंभ शुरू है. तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन रविवार को होगा. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में खेल उत्सव मनाया जा रहा है. 29 अगस्त को रक्षाबंधन अवकाश के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है.

सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खेल गतिविधि

रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय खुला रहेगा. इस दौरान स्कूली विद्यार्थी खेल गतिविधि में शामिल होंगे. इस कार्य दिवस पर काम करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार क्षतिपूरक अवकाश की पूर्ति बाद में मिलेगी.

'खेलेगा भारत-जीतेगा भारत' थीम पर खेल कार्यक्रम

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर आधारित गतिविधि में विद्यार्थी हिस्सा बनेंगे. विभिन्न तरह की दौड़, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता, लूडो सहित दूसरे सभी जरूरी खेल में स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे. इसमें विजेता बनने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं, खेल के प्रति उन्हें प्रेरित किया जाएगा. खेल से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों के बीच साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सब्जी बेचने वाले की बेटी ने रच दिया इतिहास! UGC NET में 92.57 परसेंटाइल, DSPMU में भी टॉपर

रविवार को भी खेलेंगे बच्चे

डीएसई आकाश कुमार ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, यह बच्चों में फिट इंडिया की संस्कृति विकसित करने का अभियान है. मेजर ध्यानचंद खेल प्रेमियों के आदर्श हैं. रविवार को भी बच्चे खेलेंगे. विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा इससे जुड़ी फोटो-वीडियो जेईपीसी के पोर्टल पर अपलोड होगा.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के गोंदलपुरा में मुखिया की दबंगई: ग्रामीणों को रगेद-रगेदकर पीटा, वीडियो वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola