Hazaribagh News: खनिज संपदा पर किसका अधिकार? कानून में बदलाव के विरोध में JMM सड़क पर, 7 सितंबर को धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 29 बरकट्ठा 1 में - आक्रोश मार्च में शामिल पूर्व विधायक जानकी यादव, केंद्रीय सदस्य यासीन खान व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा में झामुमो ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. जानकी यादव ने इसे राज्य के अधिकारों पर हमला बताया.

विज्ञापन

बरकट्ठा: JMM के द्वारा बरकट्ठा में पार्टी के निर्देश पर आक्रोश मार्च सह जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी यासीन खान के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया. कार्यक्रम में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुद्दूश अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

आक्रोश मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, मीडिल स्कूल मोड़, बरकट्ठा चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय में आकर समाप्त हुआ. जानकी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के काले कानून के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें खनिज-युक्त भूमि पर राज्य सरकारों के कर लगाने के अधिकारों को सीमित करना केंद्र सरकार की मनमानी है.

झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों में इस संशोधन से राजस्व (विशेषकर सेस से मिलने वाले आय) को भारी नुकसान होगा. प्रभारी केंद्रीय सदस्य यासीन खान ने कहा कि राज्यों को अपनी भूमि के खनिजों पर कर लगाने का अधिकारों को केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के अलावा खनिज अधिकारों या खनिज-युक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का नया कर, उपकर लगाने से प्रतिबंधित किया जाना गलत है.

उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पार्टी की ओर से आगामी 7 सितंबर को बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा. आक्रोश मार्च में साहीद शेख, बिरेंद्र यादव, ताज मोहम्मद, शहादत अंसारी, गुलाब दास, शमशेर आलम, राधा देवी, मुनिया देवी, शेरु अंसारी, महफ़िल अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 300 युवाओं ने दिखाया दम, अलग-अलग खेलों में आजमायी प्रतिभा 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola