Hazaribagh News: ऑपरेशन भरोसा का असर, गोरहर पुलिस ने गुम हुए 2 मोबाइल खोजकर मालिक को लौटाये

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल धारकों को उनका फोन सौंपते थाना प्रभारी रवि रंजन. | Prabhat Khabar Network

गोरहर पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। थाना प्रभारी रवि रंजन ने दी जानकारी।

विज्ञापन

बरकट्ठा: ऑपरेशन भरोसा के तहत गोरहर पुलिस ने थाना क्षेत्र से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया. थाना प्रभारी रवि रंजन ने गोरहर थाना में दोनों मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हुए थे, उन्होंने सीआइआर पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर और आइएमइआइ नंबर के आधार पर फोन की तलाश शुरू की. मोबाइल बरामद होने के बाद उसके असली मालिकों की पहचान की गयी और उन्हें थाना बुलाकर फोन सौंप दिया गया.

रास्ते में गुम हुए थे दोनों मोबाइल

बंडासिंघा गांव निवासी मुंशी राणा, पिता स्व. बिशुन राणा का मोबाइल फोन 16 जुलाई को इचाक-खैरा मार्ग पर कहीं गुम हो गया था. उन्होंने इसकी शिकायत सीआइआर पोर्टल पर दर्ज करायी थी. पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर मोबाइल बरामद कर लिया.

वहीं, केंदुआ दो सेवाटांड गांव निवासी अजय कुमार, पिता जागेश्वर यादव का मोबाइल फोन 10 फरवरी 2026 को गोरहर जाने के दौरान रास्ते में गुम हो गया था. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल को खोज निकाला.

दोनों मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने धारकों की पहचान पूरी कर उन्हें उनके फोन वापस कर दिये. मोबाइल वापस मिलने पर दोनों धारकों ने पुलिस की कार्रवाई के प्रति संतोष जताया.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: खनिज संपदा पर किसका अधिकार? कानून में बदलाव के विरोध में JMM सड़क पर, 7 सितंबर को धरना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola