हजारीबाग में कोरोना को मात देकर घर लौटे दो मरीज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग के दोनों कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर मंगलवार को अपने-अपने घर लौट गए. दोनों को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए कॉविड-19 सेंटर, एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग के दोनों कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर मंगलवार को अपने-अपने घर लौट गए. दोनों को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए कॉविड-19 सेंटर, एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी. कोरोना को मात देनेवालों की विदाई जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आरोग्यम हॉस्पिटल के कर्मियों ने ताली बजाकर किया.
विज्ञापन
दोनों में से एक आरोग्यम हॉस्पिटल में 11 अप्रैल को और दूसरा 20 अप्रैल को भर्ती हुआ था. आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक हर्ष अजमेरा ने कहा कि चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और सफाई कर्मी की मेहनत के कारण सफलता मिली है. दोनों मरीजों का इलाज डॉ अमित कुमार, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ बीएन प्रसाद, डॉ मनीष ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन