झारखंड राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी कप के लिए हजारीबाग की टीम रवाना, DSE आकाश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना करते.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी कप में भाग लेने के लिए हजारीबाग जिले की टीम रांची के लिए रवाना हो गई है. जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन


विज्ञापन

Hazaribagh News: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हजारीबाग जिले की टीम गुरुवार को रवाना हुई. समाहरणालय परिसर से जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) आकाश कुमार ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मैदान में उतरकर जिले का नाम रोशन करने की अपील की.

19 से 21 सितंबर तक रांची में होगी प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक रांची के मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगा. प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान U-15 बालक, U-17 बालक और U-17 बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है.

ये टीमें करेंगी हजारीबाग का प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमें अब राज्य स्तर पर हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करेंगी. बालिका वर्ग में रामनारायण +2 उच्च विद्यालय, पदमा की टीम को मौका मिला है, जबकि बालक वर्ग में मसीह मार्शल स्कूल, चुरचू की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की ओर से मैदान में उतरेगी. इन दोनों टीमों ने जिला स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था. अब खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

DSE बोले, नेशनल तक पहुंचने का मंच है नेहरू हॉकी कप

टीम को रवाना करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने कहा, "नेहरू हॉकी कप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देता है. यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर तक होता है और उन्हें अपने राज्य का नाम रोशन करने का अवसर मिलता है." उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हजारीबाग की टीम पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी और जिले का मान बढ़ाएगी.

खिलाड़ियों की सुरक्षा और देखभाल के दिए निर्देश

आकाश कुमार ने टीम के सभी कोच और मैनेजर को खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए.

इसे भी पढ़ें: निजी स्कूलों की लापरवाही पर हजारीबाग DEO सख्त, 18 सितंबर की बैठक से गायब स्कूलों पर होगी कार्रवाई

अधिकारी और कोच रहे मौजूद

टीम की विदाई के दौरान जिला लेखा पदाधिकारी संजय राणा, आनंद प्रभात कुल्लू, अजोय कुंडू, लालिमा ज्योत्सना, संजय त्रिपाठी, टीम कोऑर्डिनेटर मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील यादव और अनूप कुमार मेहता मौजूद रहे. इसके अलावा सभी कोच और टीम मैनेजर भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: रांची: HEC बस्ती में अदालती आदेश से राहत के बाद पुनर्वास की मांग तेज, 28 सितंबर को सचिवालय मार्च

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola