मांडू विस के सांसद प्रतिनिधि व कार्याकर्ता ने दिया इस्तीफा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि समेत पांच वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ अन्य पदों से इस्तीफा दिया.
विज्ञापन
विष्णुगढ़.
मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि समेत पांच वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ अन्य पदों से इस्तीफा दिया. उसमें विपिन कुमार सिन्हा, कारू प्रजापति, विजय सिंह, रोहित बर्मन, हरेंद्र महतो का नाम शामिल है. इस्तीफा की कॉपी प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को भेजा गया है. विपिन सिन्हा ने बताया कि उपेक्षा के कारण हम लोगों ने इस्तीफा दिया है. उन्होंने बताया कि भाजपा में पिछले 40 वर्ष से काम कर रहा था. पार्टी में पंचायत अध्यक्ष से लेकर वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत थे. इस बीच 1988 में विष्णुगढ़ पंचायत अध्यक्ष बने थे. इसके बाद प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रखंड कार्य समिति सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मांडू विधानसभा संयोजक बनाए गए. विपिन सिन्हा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी किसी दल में जाने की मनसा नहीं है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन