मजदूरों को नयी व्यवस्था देने वाले पहले व्यक्ति थे मार्क्स : सीटू

Updated:
विज्ञापन

सीपीएम कार्यालय में कार्ल हेनरिक मार्क्स की जयंती पर विचार गोष्ठी की गयी.

विज्ञापन

हजारीबाग.

सीपीएम कार्यालय में कार्ल हेनरिक मार्क्स की जयंती पर विचार गोष्ठी की गयी. अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी लक्ष्मी नारायण सिंह ने की. सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा कि मार्क्स दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, राजनीतिक सिद्धांत व मार्क्सवादी शिक्षक, पत्रकार और राजनीतिक अर्थव्यवस्था के कटु आलोचक थे. मार्क्स ने 1848 में दुनिया के मजदूरों के लिए कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो और 1867 में दास कैपिटल जैसे ग्रंथ को लिखा. मार्क्स विश्व में मजदूरों को नयी व्यवस्था देने वाले व्यक्ति थे. इसमें पूंजी व पूंजीवाद का विश्लेषण व मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताये. मार्क्स ने पूंजीवादी व्यवस्था के विपरीत एक समाजवादी व्यवस्था कायम करने का सूत्र बताये. गोष्ठी में ईश्वर महतो, सुरेश कुमार दास, तपेश्वर राम, गुलाब साव, बालेश्वर रविदास, सुबोध पासवान, किरण देवी अंजू देवी, सुमित्रा देवी, विमल देवी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola