खेल में अचंभित प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

कई अखाड़ों की झांकियां बड़कागांव के दैनिक बाजार मेला स्थल में महावीरी झंडे के साथ पहुंची. बड़कागांव के आंबेडकर मोहल्ला, कोरियाडीह आदि शामिल हुए.

विज्ञापन

बड़कागांव.

कई अखाड़ों की झांकियां बड़कागांव के दैनिक बाजार मेला स्थल में महावीरी झंडे के साथ पहुंची. बड़कागांव के आंबेडकर मोहल्ला, कोरियाडीह, तेलियातरी, चंदन टीला, पंकरी बरवाडीह, भगवान बागी, ठाकुर मोहल्ला, महटिकरा, चमगढ़ा, खैरातरी, ढेंगा कदमाडीह, गुरु चट्टी समेत विभिन्न अखाड़ों से जुलूस मेले में शामिल हुए. वहीं, अखाड़ों के सदस्य कलात्मक तरीके से लाठी, तलवार, भाला के कर्तव्य दिखाए. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इन लोगों ने अच्छे खेल के प्रदर्शन किये. मेले में रामनवमी महासमिति का मंच बनाया गया था. अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मेहता, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया सत्यदेव कुमार, महासमिति के सरोज सोनी, प्रवीण कुमार मेहता, बैजनाथ मेहता, रामधनी महतो, लखन लाल विश्वकर्मा, रमेश अग्रवाल के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि रामनवमी महापर्व में हम लोग श्रीराम के आदर्श व चरित्र को अपने जीवन में उतारें.

दिव्यांग के लाठी खेल से लोग प्रभावित :

खैरातरी अखाड़ा से जुलूस बड़कागांव मेला में पहुंचा. इसमें दिव्यांग चंद्र महतो कलात्मक तरीके से लाठी और तलवार खेल कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. लोगों को प्रेरणा दिया कि अगर हौसला हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है. दिव्यांग खिलाड़ी को महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा व मुखिया रंजीत कुमार ने सम्मानित किया.

दशहरा की पर हवन-पूजन :

बासंती दुर्गा मंदिर, बादम, सीकरी दुर्गा मंदिरों में विजयादशमी की पूजा की गयी. मेले को सफल बनाने में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बसंती दुर्गा पूजा समिति के संरक्षण रामसेवक सोनी, अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष महेश सोनी, मंच संचालक राजू सोनी, सांवरमल अग्रवाल लखनलाल विश्वकर्मा, गौतम कुमार वर्मा, राजू साव, चंदन कुमार सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सागर, दीपक सिन्हा, रितेश ठाकुर राज किशोर सोनी, रवि सोनी, बृजेश वर्मा, शंभू चौरसिया, शंभू सोनी, सरोज सोनी ने मुख्य भूमिका निभाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola