मोबाइल पर पत्नी से कहासुनी से नाराज युवक ने लगा ली फांसी, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पपरो गांव के एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने बताया कि बीती रात पत्नी के साथ मोबाइल पर कहासुनी हुई थी.
विज्ञापन
चौपारण.
पपरो गांव के एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने बताया कि बीती रात पत्नी के साथ मोबाइल पर कहासुनी हुई थी. इसी बात से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली. मृतक विकास चंद्रवंशी (25 वर्ष) की शादी कुछ माह पूर्व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी. मृतक के पिता मनोज चंद्रवंशी ने बताया सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका हुई. दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर प्रवेश किया. कमरे के अंदर विकास के गले में रस्सी का फंदा लटका हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. परिवार वालों ने बताया कि घटना के वक्त मृतक की पत्नी हजारीबाग स्थित अपने मायके में थी.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन