अग्रवाल महिला मंडल की नयी कार्यकारिणी गठित, शोभा बनीं अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नव निर्वाचित महिला मंडल की पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में अग्रवाल महिला मंडल के नए सत्र 2026-28 के लिए चुनाव संपन्न हो गया है. शोभा को अध्यक्ष चुना गया है, और नई कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

हजारीबाग. अग्रवाल महिला मंडल का सत्र 2026 से 2028 के लिए चुनाव बुधवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ. चुनाव के बाद नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महिला मंडल की सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

शोभा को अध्यक्ष, संगीता नारनौली को उपाध्यक्ष, सोनाली बंसल को मंत्री, बरखा अग्रवाल को सह मंत्री, कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सविता अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.

नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद महिला मंडल की सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा. सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को नयी दिशा देगा. वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के सहयोग से महिला मंडल की गतिविधियों को और व्यापक बनाने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola