मुन्ना सिंह ने विभिन्न गणेश पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

पूजा पंडाल में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग में गणेश पूजा समारोहों में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

हजारीबाग. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा समारोहों में हिस्सा लिया. उन्होंने पूजा पंडालों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देता है. मुन्ना सिंह ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं.

दारू में आयोजित पूजा समारोह में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा व आलोक राज मौजूद थे. इसके अलावा खजांची तालाब, सिद्धिविनायक संगठन नूरा क्लब, साईं मंदिर गणेश पूजा समिति विकास नगर तथा स्वर्ण चटक समिति बाबूगांव के पूजा पंडालों में भी मुन्ना सिंह शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola