हजारीबाग में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 542 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में तीन दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर शुरू, 542 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन। जानें शिविर की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

हजारीबाग : कृष्णापुरी मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर के लिए 542 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. शिविर का आयोजन 10 से 12 सितंबर तक किया जायेगा. इसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं.

विज्ञापन

कई तरह की दंत चिकित्सा सुविधा

क्लीनिक के डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि समाजसेवा और लोगों को बेहतर दंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शिविर का मुख्य उद्देश्य है.

शिविर में नॉन सर्जिकल एक्सट्रैक्शन, दांतों की सफाई, डेंटल चेकअप और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola