ePaper

हनीट्रैप मामले में दो नाबालिग समेत चार पकड़े गये

Updated at : 29 Nov 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में दो नाबालिग समेत चार पकड़े गये

नाबालिग लड़का को बाल सुधार गृह और नाबालिग लड़की को रांची भेज दिया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग . हनीट्रैप के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इन पर एक बिजली मिस्त्री को बंधक बना कर लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप है. इन आरोपियों में केरेडारी थाना क्षेत्र के खपिया गांव के विवेक कुमार यादव (पिता बसंत कुमार यादव), बोकारो जिला के चतरो चट्टी हुरलुंग गांव के निखिल कुमार पांडेय समेत एक नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की शामिल हैं. दो आरोपियों को जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़का को बाल सुधार गृह और नाबालिग लड़की को रांची भेज दिया गया. क्या है मामला: सदर एसडीपीओ ने बताया कि 27 नवबंर को सूचना मिली कि बड़कागांव स्थित एक कंपनी में कार्यरत बिजली मिस्त्री शिवशंकर प्रसाद सिंह का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है. उससे फिरौती मांग रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की, जिसमें चारों आरोपियों को पकड़ा गया. कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने बताया कि बिजली मिस्त्री शिवशंकर प्रसाद सिंह के समक्ष एक नाबालिग लड़की को लाकर उसे जाल में फंसाया गया. उसका वीडियो बना कर रुपये की मांग की. भुक्तभोगी बिजली मिस्त्री को बड़कागांव स्थित कंपनी के क्वार्टर से उठा कर उसी की कार से हजारीबाग लाया गया. यहां आरोपियों ने भुक्तभोगी के एटीएम कार्ड से एक लाख रुपये निकलवा लिये. रुपये निकासी के बाद भुक्तभोगी को कनहरी जंगल ले गये और दबाव बनाया कि अपने परिजन को फोन काॅल करो. भुक्तभोगी ने अपने परिवार वालों को बताया कि वह एक मामले मे फंस गया है. 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. रुपये नहीं देने पर मुझे पुलिस को सौंप देंगे. रुपये निकासी के लिए परिवार वाले चेक लेकर आये. भुक्तभोगी को चेक दिया. आरोपियों ने कार को कनहरी जंगल में छिपा कर भुक्तभोगी को बाइक से चेक भुनाने के लिए स्टेट बैंक लेकर पहुंचे. यहां बैंक अधिकारियों ने कहा कि चेक ओड़िशा का है, यहां से रुपये की निकासी नहीं हो पायेगी. इसपर आरोपी बैंक में ही शोर मचाने लगे और बैंक अधिकारी पर नकद देने के लिए दबाव बनाने लगे. इसी बीच एक बैंक अधिकारी ने पूरी मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस बैंक पहुंची. वहां मौजूद आरोपी और भुक्तभोगी को पकड़ कर थाना ले गयी. पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ. गिरोह के पांच सदस्य फरार : थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह मे कुल नौ अपराधी हैं. इनमें चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि पांच फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. प्रभारी ने बताया कि पांच आरोपियों में कुछ बड़कागांव और रांची के हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola