अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुला, औने पौने दाम में धान बेचने को विवश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 8:11 PM
नयी सरकार का गठन नहीं होने का लाभ बिचौलिये उठा रहे हैं,
बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड में इस साल धान का उत्पादन अधिक हुआ है. इसके बाद भी किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. आज भी किसान औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं. इस काम में बिचौलियों की चांदी है. विधानसभा का चुनाव हो जाने एवं अब तक नयी सरकार का गठन नहीं होने का लाभ बिचौलिये उठा रहे हैं, क्योंकि अभी तक बड़कागांव में धान क्रय केंद्र नहीं खुला है. धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान हो रहे हैं. यहां से कम कीमत पर धान की खरीदारी कर दूसरे प्रदेशों में ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं, जबकि झारखंड सरकार ने गत वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 23.50 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया था. बता दें कि बड़कागांव प्रखंड में 23 धान क्रय केंद्र हैं, जो अब तक बंद है. उम्मीद है कि नयी सरकार गठन होने के बाद दिसंबर माह से किसानों के लिए धान क्रय केंद्र खुल जायेंगे. क्या कहना है पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बड़कागांव के पूर्व पक्ष अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता का कहना है कि धान क्रय केंद्र विलंब से खुलता है, तब तक किसान मजबूर होकर बिचौलयों के पास कम दाम में धान बेचने को मजबूर हो जाते हैं. धान क्रय केंद्र मेंं धान बेचने से किसानों को विलंब से भुगतान होता है. वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने कहा : बड़कागांव पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार एवं कांडतरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा धान क्रय केंद्र नवंबर माह में ही खोल देना चाहिए था. जैसे बिहार सरकार द्वारा नवंबर माह में धान कर केंद्र खोल दिया गया है. समय पर धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को उचित लाभ मिलता है. वर्ष 2011 एवं 2012 से पैक्सों को कमीशन नहीं मिला है. क्या कहते हैं किसान बड़कागांव के किसान सीटू महतो, निरंजन राम समेत अन्य किसानों ने बताया कि कई व्यापारी ऐसे हैं, जो किसानों के खेत में पहुंच कर 17 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीद लेते हैं. व्यापारियों के घर में अगर किसान धान बेचने जाते हैं, तो वहां 18 रुपये प्रति किलो धान खरीदा जाता है. किसान निरंजन महतो, विशेश्वर राम का कहना है कि सरकार समय पर धान क्रय केंद्र खोले एवं 32 रुपये किलो प्रति किलो की दर से धान की खरीद करे. कृषि पदाधिकारी ने कहा : बड़कागांव प्रखंड के कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता का कहना है कि धान क्रय केंद्र के लिए अभी तक कोई चिट्ठी नहीं आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










