प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

Edited by PRAVEEN
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बरसोत नगर चंद्रवंशी मुहल्ला में पांच दिवसीय बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर रविवार को ध्वजारोहण हुआ.

विज्ञापन

बरही. प्रखंड के बरसोत नगर चंद्रवंशी मुहल्ला में पांच दिवसीय बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर रविवार को ध्वजारोहण हुआ. इसमें मुखिया मोतीलाल चौधरी, रंजीत चंद्रवंशी, राजकुमार चंद्रवंशी, दशरथ प्रसाद चंद्रवंशी, युगल किशोर चंद्रवंशी, प्रेमचंद चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, संजीत चंद्रवंशी सहित यज्ञ कमेटी के कई लोग शामिल हुए. 29 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू होगा. 30 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा जलाधिवास, एक मई को अन्नाधिवास, दो मई को प्रतिमा का नगर भ्रमण व तीन मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. यज्ञ की तैयारियों को लेकर कमेटी के लोग आयोजन में लगे हुए है.

भास्कर धाम में महायज्ञ तीन मई से

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के जमुनिया डैम स्थित भास्कर धाम में तीन मई से आहूत श्री श्री 1008 सात दिवसीय महायज्ञ सह सूर्य भगवान प्राण प्रतिष्ठा को की तैयारी जोर-जोर से चल रही है. समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि तीन मई को जलयात्रा व वेदी निर्माण, चार को मंडप प्रवेश वेदी पूजन, पांच को वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, छह को बेदी पूजन हवन, सात को वेदी पूजन, हवन, मूर्ति द्रव्या अधिवास, फला अधिवास, मिष्ठान अधिवास, आठ को वेदी पूजन हवन, महा स्नान, नगर भ्रमण, सैया अधिवास तथा नौ को बेदी पूजन, न्यास प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति व भंडारा होगा. प्रतिदिन शाम सात बजे से कथा वाचिका मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि, वृंदावन धाम द्वारा प्रवचन और श्री बृजराज द्वारा रासलीला का मंचन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola