हजारीबाग में सरसों की अच्छी खेती से किसान खुश, अच्छी पैदावार की लगाये हुए हैं आस
प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1120 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की गयी है. इससे इस क्षेत्र में पीली क्रांति आ गयी है.
प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1120 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की गयी है. इससे इस क्षेत्र में पीली क्रांति आ गयी है. खेतों में सरसों के फूल लोगों को बरबस मन मोह रहे हैं. सरसों के फूलों से वातावरण सुहाना हो गया है. किसान अच्छी पैदावार होने की उम्मीद लगाये हुए हैं.
आपके शहर में
बड़कागांव की विभिन्न नदियों के तटवर्ती इलाका व मैदानी भाग में अरहर, मटर, आलू, चना, मसूर के साथ सरसों की खेती की जा रही है. बड़कागांव किसान के अध्यक्ष गोपाल महतो, किसान धर्मनाथ कुमार व बनवारी महतो के अनुसार बड़कागांव प्रखंड में लगभग 11 20 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की गयी है. बड़कागांव पश्चिमी पंचायत में 50 एकड़, मध्य पंचायत में 10 एकड़, बड़कागांव पूर्वी पंचायत में 50 एकड़, काड़तारी पंचायत में 60 एकड़, बादम पंचायत में 45 एकड़, हरली पंचायत में 55 एकड़,
नापो खुर्द पंचायत में 50 एकड़, अंगों पंचायत में 60 एकड़, नयटांड़ पंचायत में 40 एकड़, गोंदल पुरा पंचायत में 55 एकड़, अंबाजीत पंचायत में 55 एकड़, बलिया पंचायत में 35 एकड़, सांढ़ पंचायत में 52 एकड़, चंदोल पंचायत में 45 एकड़, सिकरी पंचायत में 42 एकड़, सिंदवारी पंचायत में 40 एकड़, प्रखंड की 23 पंचायतों में 40 से 50 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए