झारखंड में पूर्व सैनिकों ने 10% आरक्षण की उठाई मांग,राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
हजारीबाग: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अरविंद ओझा के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में राज्य सरकार की ग्रुप ए, बी, सी और डी सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत आरक्षण, सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के बच्चों को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आइटीआइ तथा अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आरक्षण, छात्रवृत्ति, शुल्क में रियायत और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है.
राज्यपाल ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए राज्य सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सैनिक कल्याण पदाधिकारी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) निरंजन कुमार से भी मुलाकात की. इस दौरान महेंद्र गोप, ऑनरेरी कैप्टन अवध कुमार भारती, ऑनरेरी कैप्टन राजदीप कुमार प्रसाद और नरेश मेहता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










